Koderma news: ताला तोड़कर चार घरों से नगद समेत अन्य सामानों की चोरी, जाँच में जुटी पुलिस

इसके 5 दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने 11 हजार वोल्ट तार को शॉर्ट सर्किट कर जयनगर के कई घरों में चोरी किया है।

कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आल्हो एवं मसौंधा में अज्ञात चोरों ने चार घरों में ताला तोड़कर 1.45 लाख नगद सहित सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिया। घटना मंगलवार की रात की है। चोरों ने आल्हो निवासी जगन्नाथ यादव, बैजनाथ यादव एवं रघुनाथ यादव के बंद घर में ताला तोड़कर  90 हजार नगद तथा लगभग 85 हजार रुपए के सोना चांदी जेवरात एवं काशा के बर्तन सहित अनाज को चोरी कर लिया।

वहीं चोरों ने मसौधा निवासी विनोद यादव के बंद घर में भी ताला तोड़कर घुस और 55 हजार रुपए नगद, दो जोड़ा पायल व एक सोना के चैन तथा काशा का बर्तन चोरी कर लिया। चोरों ने आल्हो निवासी अरविंद यादव के  घर का भी ताला थोड़ा परंतु चोरी करने में असफल रहा। जगन्नाथ यादव, बैजनाथ यादव एवं रघुनाथ यादव ने बताया कि वे लोग एक ही घर के अलग-अलग कमरे में रहते थे। वहीं मंगलवार की रात सभी परिवार घर बंदकर नया मकान में सोने गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों तीनों भाई के कमरा का ताला तोड़कर घुसे और घर में रखे नगद तथा सोना चांदी जेवरात सहित बर्तन अनाज की चोरी कर ली। जब सुबह अपने घर के पास पहुंचे तभी देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर में रखे सारा सामान चोरी हो गया है। वही विनोद यादव बताया कि वे लोग दिल्ली में रहते थे। कभी कभी घर पर भी आना जाना करते थे।

फिलहाल कुछ दिन पहले घर बंदकर दिल्ली चला गया था। सूचना मिला कि चोरों ने घर का गेट व कमरा का दरवाजा तोड़कर चोरी कर लिया। जब पास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना मिली तभी पता चला कि घर में रखे नगद सहित सोना चांदी जेवरात बर्तन सहित सामान को चोरी कर लिया गया। इसके 5 दिन पूर्व अज्ञात चोरों ने 11 हजार वोल्ट तार को शॉर्ट सर्किट कर जयनगर के कई घरों में चोरी किया है। थाना प्रभारी बबलू कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान घटना स्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More