Hazaribagh News: चेपाकला मुखिया अनिकेत नायक ने विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी को सौंपा ज्ञापन

हजारीबाग उपायुक्त को विस्थापितों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपते मुखिया अनिकेत कुमार नायक।

बड़कागांव: चेपाकला पंचायत के मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने हजारीबाग उपायुक्त से मिलकर चेपाकला पंचायत अंतर्गत चेपाकला, जुगरा और आराहारा के विस्थापित परिवारों की मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षा, सड़क और बिजली शामिल हैं।

मांग पत्र में उत्क्रमित उच्च विद्यालय जुगरा एवं आराहारा के दो प्राथमिक विद्यालयों को विस्थापित क्षेत्र के बाहर बनाने, आराहारा के (टीपी 5, डुमरियाटांड, चक्रवार), जुगरा के (लोहापूल, पंकवा, पंदनवाटांड, झरना) तथा चेपाकला के (लेडवा, लुटुवा, लमकीतरी, लोसोदाग) में बिजली एवं सड़क को लेकर आ रही समस्या का निराकरण यथाशीघ्र करने का आग्रह किया गया है। साथ ही, एक टीम बनाकर विस्थापित परिवार जहां बसे हैं, वहां का क्षेत्र भ्रमण करने का भी अनुरोध किया गया। इसे लेकर अनिकेत ने बताया कि हजारीबाग उपायुक्त द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि क्षेत्र भ्रमण कर वस्तुस्थिति को देखते हुए सभी संबंधित कार्य किए जाएंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More