निर्गुट देशों के संगठन और विश्व शांति के लिए इंदिरा गांधी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा : जय प्रकाश भाई पटेल

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में लौह महिला सह भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नेहरू परिवार को देशभक्ति की घुट्टी मानो बचपन से ही पिलाई गई है। मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने देश को सुदृढ़ नेतृत्व दिया। उनके जीवन में अनेक कठिनाइयां आईं। प्रिय पति एवं पुत्र का वियोग सहना पड़ा, लेकिन धैर्य नहीं खोते हुए वे अपने चुने हुए मार्ग पर आगे बढ़ती रहीं। अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए उन्होंने किसी से समझौता नहीं किया। 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में उनके नेतृत्व और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। महिला होते हुए भी दुर्गा देवी जैसी क्षमता और शक्ति का परिचय उन्होंने दिया। एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उनके जीवन ने स्वतंत्रता के बाद के वर्षों में देश को प्रत्यक्ष अनुभव कराया। निर्गुट देशों के संगठन एवं विश्व शांति के लिए इंदिरा जी के प्रयासों को सदा याद किया जाएगा।
जयंती समारोह के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व जिला अध्यक्षों को अंगवस्त्र, डायरी तथा कलम देकर सम्मानित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि 22 नवंबर से 15 दिसंबर तक कम से कम एक वोट रक्षक नियुक्त करना है। उन्होंने आगे कहा कि 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी रांची में विशाल संविधान रक्षा मार्च आयोजित होगा, जिसमें कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है। इसके साथ ही 29 नवंबर से 15 दिसंबर तक ग्राम स्तरीय ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष रामसेवक सोनी ने किया। मौके पर सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष विजय यादव, आबिद अंसारी, देवराज कुशवाहा, शशि मोहन सिंह, विनोद सिंह, साजिद अली खान, वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे, जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान, दिगंबर प्रसाद मेहता, वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, बाबर अंसारी, सुखदेव प्रसाद यादव, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, मुजीम अंसारी, दिलीप कुमार रवि सहित प्रखंड अध्यक्षों में मोहम्मद मोइनुद्दीन, गौतम मेहता, अजय कुमार यादव, नरसिंह प्रजापति, नौशाद आलम, गोवर्धन गंझू, गुरुदेव प्रसाद, अजीत कुमार सिंह, अब्दुल मन्नान वारसी, जावेद इकबाल, ब्रजकिशोर मेहता, मोहम्मद जावीर, कैलाश पतिदेव, तारकेश्वर महतो, जयप्रकाश यादव, संजय कुमार यादव, रघु जायसवाल, सुनील अग्रवाल, सुनील ओझा, कजरू साव, अजय गुप्ता, कृष्ण किशोर प्रसाद, ज्ञानी मेहता, मनोज मेहता, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुइयां, गोपाल पांडेय, पंचम पासवान, विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार, केदार प्रसाद, एन.ए. चौधरी, अमर सिंह यादव, संतोष रजवार, मनोज पासवान, भैया असीम कुमार, निसार अहमद भोला, मोहम्मद हसनैन, मेराज खान, इकबाल अहमद, मोहम्मद रब्बानी, त्रिवेणी नायक, हीरामन महतो, मुकीम खान, मोहम्मद खुर्शीद, मुस्ताक अंसारी, कृष्ण नारायण प्रसाद, अशोक ठाकुर, अजय सिंह, एके सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद, एडवोकेट मोहम्मद वारिस, कृष्ण कुमार यादव, विष्णुधारी महतो और मौलाना मुनाजिर सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।


