Hazaribagh News: बड़कागांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लापता लड़की को 24 घंटे में सकुशल किया बरामद

हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र से लापता हुई एक लड़की को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। लड़की के पिता के द्वारा दिए गए आवेदन पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिजनों को सौंपने की तैयारी।जानकारी के अनुसार, लड़की के गुम होने को लेकर 26 सितंबर को बड़कागांव थाना में लड़की के पिता के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्काल सनहा दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कराई।
पुलिस ने तकनीकी शाखा की सहायता से गुमशुदा लड़की के संबंध में जानकारी जुटाई और उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए लड़की को उसके परिजनों के सुपुर्द करने की बातें सामने आ रही है।बड़कागांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से लड़की की कुशल बरामद किए जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।

