Hazaribagh News: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र संगठन की बैठक आयोजित

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के राजनीति विज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र संगठन की बैठक 15 अक्टूबर को रवींद्रनाथ टैगोर कला भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ आदित्य कुमार पंकज ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 नवंबर 2026 को वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. आदित्य पंकज ने उपस्थित सदस्यों की सहमति से समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र संगठन का उद्देश्य विभाग के विभिन्न सत्रों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच पर लाना तथा विभाग के शैक्षणिक विकास में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है।

संगठन के विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत प्रत्येक बैच के कुछ सक्रिय पूर्ववर्ती विद्यार्थियों को अपने-अपने सत्र के सभी पूर्ववर्ती विद्यार्थियों से संपर्क स्थापित करने तथा उन्हें संगठन से जोड़ने का दायित्व सौंपा गया। सदस्यों ने संगठन को अधिक सक्रिय, व्यापक एवं सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य एवं पूर्ववर्ती छात्र डॉ. अजय बहादुर, डॉ. अशोक राम, डॉ. रोशन कुमार, डॉ. आदित्य पंकज, डॉ. समीर कुमार, डॉ. अभिमन्यु कुमार प्रजापति, डॉ. धर्मेंद्र कुमार,पिंटू रजक सहित अनेक पूर्ववर्ती विद्यार्थी उपस्थित थे।बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्ववर्ती विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना, संगठन की सदस्यता बढ़ाना तथा आगामी वार्षिक मिलन समारोह को सफल बनाना रहा।

लेखक के बारे में

By Purushottam Upadhyay

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More