“न्याय दो” के नारों के पीछे छुपा गुस्सा—क्या होगा अगला कदम?

मनीष जायसवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन

“न्याय दो” के नारों के पीछे छुपा गुस्सा—क्या होगा अगला कदम?
हजारीबाग में मासूम को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे BJP नेता और कार्यकर्ता

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची की हत्या के विरोध में BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सांसद मनीष जायसवाल, विधायक और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे और न्याय की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया।

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी और उसकी निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया है। इस वीभत्स और अमानवीय कृत्य के विरोध में तथा दोषियों पर अविलंब कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू की घोषणा के अनुरूप सोमवार को हजारीबाग जिला पूर्णतः बंद कराया गया। इस गंभीर मामले पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने गहरी संवेदना और आक्रोश व्यक्त करते हुए जिला वासियों से इस बंदी को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया, जिसका व्यापक असर देखने को मिला।

“न्याय दो” के नारों के पीछे छुपा गुस्सा—क्या होगा अगला कदम?

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा, “हमारी मासूम बेटी के साथ जो हुआ, वह मानवता पर कलंक है। सोए हुए प्रशासन को जगाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा।” उन्होंने जिले के व्यवसायियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अपने-अपने प्रतिष्ठान स्वतः बंद रखकर इस विरोध में सहभागी बनने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें Palamu News: उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही धूमधाम से संपन्न हुआ चैती छठ

सोमवार को बंद को सफल बनाने के लिए स्वयं सांसद मनीष जायसवाल, बरही विधायक मनोज कुमार यादव और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह अपने समर्थकों के साथ हजारीबाग की सड़कों पर उतरे। शहर के झंडा चौक, मेन रोड, पैगोडा चौक, इंद्रपुरी चौक, नवाबगंज, गुरु गोविंद सिंह रोड, अन्नदा चौक, कांग्रेस ऑफिस रोड, भगत सिंह चौक, पंच मंदिर चौक, सेठ मोहल्ला, महावीर स्थान चौक, जादो बाबू चौक, कुआं चौक सहित अन्य क्षेत्रों में घूम-घूमकर बंद का समर्थन करने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने की माँ कालरात्रि की उपासना, देश की सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

भाजपा नेताओं ने विभिन्न इलाकों में नारेबाजी करते हुए दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने का आग्रह किया, जिसे लोगों ने स्वीकार किया। देखते ही देखते पूरा हजारीबाग स्वतः बंद हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा सम्मान: जेरेमी कोनी और हैडी टिफेन 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि जनता की यह एकजुटता सरकार और प्रशासन पर दबाव बनाएगी, जिससे दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने हजारीबाग के व्यवसायियों और आम जनता द्वारा दिए गए समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया।

“विष्णुगढ़ की बेटी को न्याय दो” और “बेटियों की रक्षा करो” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। हजारीबाग शहर के साथ-साथ जिले के विभिन्न प्रखंड—विष्णुगढ़, बड़कागांव, केरेडारी, डाड़ी, चुरचू, बरही, चौपारण, बरकट्ठा, इचाक—में भी बंद का व्यापक असर देखा गया।

इस बंदी कार्यक्रम में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। इस आशय की जानकारी भाजपा जिला मंत्री सह जिला मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद ने दी।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान