Hazaribagh News: सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक मुकुटधारी महतो का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के हरली ग्राम निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुकुटधारी महतो के निधन पर अमर शहीद जगदेव प्रसाद विचार मंच ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मंच के अध्यक्ष डॉ. बालेश्वर महतो ने कहा कि मुकुटधारी महतो के निधन से बड़कागांव समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वे सामाजिक कार्यों में लगातार सक्रिय रहते थे तथा हर कार्य में अपना सुझाव और विचार देते रहते थे। सचिव कृष्ण राम आर्ट ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो सरकारी सेवा में रहने के बाद सेवानिवृत्ति के पश्चात भी समाज के प्रति समर्पित रहते हैं। मुकुटधारी महतो के निधन से हमलोगों ने समाज के एक अगुवा साथी एवं पूर्व प्रशासनिक अधिकारी को खो दिया है।
शोक व्यक्त करने वालों में मंच के अध्यक्ष डॉ. बालेश्वर महतो, सचिव कृष्ण राम, कोषाध्यक्ष रितेश ठाकुर, संगठन सचिव पिंटू कुशवाहा, उप प्रमुख बचनदेव कुमार, मुखिया रंजीत मेहता, पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, मीडिया प्रभारी आनंद कुमार, शिव शंकर कुमार, उपाध्यक्ष मो. तकरीमुल्लाह, मो. अख्तर हुसैन, मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, संरक्षक पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, पूर्व सचिव जयनारायण प्रसाद, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रो. कृतिनाथ महतो, जीडीएम के रामलखन महतो, मेवालाल नाग, विष्णु रजक, योगेंद्र महतो, इंद्रभूषण कुमार, रामपति राम, प्रवीण कुमार, अनुज कुंदास, सुरेश चौधरी, लालू रजवार, अरविंद कुमार साहू, बीरेन्द्र प्रसाद एवं अनिल दांगी सहित अन्य लोग शामिल हैं।

