अवैध शराब की 240 पेटी के साथ दो गिरफ्तार, जांच में जुटी दो थानों की पुलिस

हजारीबागः राज्य में नशा पदार्थ (drug addicts) पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है. जिसमें सभी जिलों की पुलिस और उत्पाद विभाग के साथ मिलकर अवैध शराब का निर्माण (Manufacture of illegal liquor), ड्रग्स की खरीद-बिक्री पर नकेल कस रहे हैं. इसी क्रम में हजारीबाग जिले के पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि तस्करों द्वारा शराब (Wine by smugglers) को हजारीबाग से बिहार ले जाया जा रहा था.

सूचना के आलोक में पुलिस ने वाहन जांच अभियान (Vehicle check drive)शुरु किया और पुलिस ने एक से अवैध शराब की 240 पेटी जब्त की गई. साथ ही ट्रक चालक मो.  अरमान और खलासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया. इस अभियान में पदमा एवं बरही (Padma and Barhi) पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन जांच अभियान शुरु किया था.

एसडीपीओ मनीष कुमार (SDPO Manish Kumar) ने गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक से अवैध रूप से देशी शराब लोड कर हजारीबाग से बिहार ले जाने के फिराक में तस्कर प्लान कर रहे हैं. सूचना के आलोक में पुलिस ने वाहनों की जांच शुरु कर दी. जांच के क्रम में पुलिस एक ट्रक को रुकने को इशारा किया. लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा. पुलिस ने पीछाकर ट्रक चालक मो.  अरमान और खलासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More