Hazaribagh News: दिशा की जिला स्तरीय समिति सदस्य के रूप में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता हुई मनोनीत

मनोनीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को उज्जवल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हजारीबाग: महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी ने दिशा की मार्गदशिका केे जिला स्तरीय समिति सदस्य के रूप में भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को मनोनीत किया है। समाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रियता को देखते हुए विश्वास जताया गया है। पार्टी के गतिविधियों में समर्पण एवं कार्य को देखते हुए सौंपा गया है। मनोनीत होने के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को उज्जवल कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस दौरान भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को आभार एवं धन्यवाद व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का महौल व्याप्त हो गया। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री सह कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी को आभार व्यक्त कर कहा कि मुझपर विश्वास जताने के लिए सहृदय आभार एवं धन्यवाद। कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्व को निर्वहन करूंगी। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ मुझपर भरोसा जताया गया है, उस पर सदैव खड़ा उतरने का शतप्रतिशत प्रयास करूंगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More