एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कोयलांचल, कॉलोनी में फैली दहशत

धनबाद : जिला में एक बार फिर गोलियां चलने की मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी (New Matkuria Railway Colony) में दो पक्षों में जमकर मारफीट हुई. दोनों पक्षों का मामला जब लाठी-डंडे से नहीं निपटा तो गोलियां चला दीं. मारपीट में दोनों पक्षों की महिला ने भी हाथ साफ किया. मारपीट के कारण तीन लोग घायल (Three people injured) हो गए. एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक (Condition extremely critical) है. उसे दुर्गापुर ले जाया गया है.

यह घटना शुक्रवार की सुबह-सुबह घटी है. जब अधिकत्तर लोगों हुए थे. करीब छह बजे के आस-पास गोलियों की तड़तड़ाहट (Gunfire) से लोग दहल गये. मिली जानकारी के अनुसार एक के बाद एक नव चक्र गोली चलाये जाने की बात सामने आ रही है. गोली लगने के कारण मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी.

इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया है. वहीं पिंटू सिंह और सिंटू सिंह को भी गोली लगी है. ये आपस में रिश्तेदार हैं. इन दोनों के बीच रिकवरी एजेंटी (Recovery agenda) को लेकर विवाद चल रहा था. मीरा देवी, उपेंद्र सिंह की चाची है. कॉलोनी में गोली चलने के कारण स्थानीय लोगों में दहशत की माहौल (Panic atmosphere) है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More