Dhanbad News: कतरास में अवैध खनन और प्रस्तावित ई-ब्लॉक के खिलाफ कोयलांचल बचाओ समिति का सत्याग्रह

कतरास थाना के पास बैनर लेकर सत्याग्रह प्रदर्शन करते समिति के सदस्य व नागरिक।

धनबाद: कतरास थाना गेट के समीप कतरास कोयलांचल बचाओ समिति की ओर से एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कतरास क्षेत्र में अवैध खनन और प्रस्तावित ई-ब्लॉक को लेकर विरोध जताते हुए कहा कि कतरास को बचाने के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।

सत्याग्रह को संबोधित करते हुए पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि कतरास को बचाने के लिए लोग अपनी जान तक देने को तैयार हैं, लेकिन किसी भी स्थिति में अवैध खनन बंद कराने और ई-ब्लॉक को रोकने के संकल्प से पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने स्थानीय सांसद और विधायक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक इस मुद्दे पर उनकी ओर से कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कतरास कोयलांचल की जनता ने चुनाव में जनप्रतिनिधियों का समर्थन किया है और जनता की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय आने पर जनता इसका जवाब देगी।

सत्याग्रह में 26 पार्षदों, कई पूर्व पार्षदों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बाजार के विक्रेता और दुकानदार शामिल हुए। मौके पर राजेंद्र प्रसाद राजा, अशोक प्रकाश लाल, दीप नारायण सिंह, प्रिंस शर्मा, उमेश ऋषि, पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, निरुपमा देवी, मो. शाहबुद्दीन, सोनम कुमारी, करमी देवी, पूर्व पार्षद विनोद गोस्वामी, बीके गुप्ता, प्रभात मिश्रा, विनय कुमार सिंह, सुदाम चंद्र गिरी, राजीव रंजन उर्फ टिंकू, जावेद रजा, रोबिन पाल, कौशर और गौतम मंडल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में समिति की ओर से कतरास थाना में एक पत्र सौंपा गया, जिसमें आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें रखी गईं। वहीं, सत्याग्रह स्थल पर एक पूर्व पार्षद को पत्रकारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More