सांसद ढुल्लू महतो की बेटी साक्षी के विवाह समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नवदंपती के खुशहाल जीवन की कामना की।

पत्नी कल्पना सोरेन के साथ चिटाही पहुंचे मुख्यमंत्री, नवदंपती को दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

धनबाद: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ धनबाद जिले के चिटाही पहुंचे। यहां उन्होंने सांसद ढुल्लू महतो की सुपुत्री साक्षी के वैवाहिक समारोह में शामिल होकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

इस मांगलिक अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने वर-वधू को सुखद, समृद्ध और खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके परिवार के अन्य सदस्यों एवं सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। पारिवारिक उत्सव में शामिल होकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और पूरे परिवार को इस शुभ अवसर की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

लेखक के बारे में

By Manish Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More