Koderma News: झारखंड विधि महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न

कोडरमा में शिक्षक-कर्मचारी संघ के चुनाव के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

कोडरमा: झारखंड एजुकेशन एंड कल्चरल डेवलपमेंट सोसाइटी, झुमरीतिलैया, कोडरमा के अंतर्गत झारखंड विधि महाविद्यालय एवं झारखंड संध्याकालीन महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव का उद्देश्य शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के कल्याण, हितों की रक्षा तथा शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देना है।

यह चुनाव प्राचार्य डॉ. विकास राय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में निर्वाचन पदाधिकारी खुर्शीद आलम एवं प्रो. आर.पी. दत्त की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चुनाव के दौरान सभी सदस्यों ने आपसी सहमति एवं एकजुटता का परिचय देते हुए निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया। इनमें ए.के. भट्टाचार्य को अध्यक्ष, महजबी प्रवीण को उपाध्यक्ष, विनोद कुमार सिंह को सचिव तथा प्रभाकांत तिवारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी शिक्षण एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। चुनाव से संबंधित प्रतिलिपि सचिव डी.एन. मिश्रा को समर्पित की गई।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More