Viral news: ‘भारत ने मेरी आदतें बिगाड़ दीं…’ वतन लौटते ही फूट-फूटकर रोने लगी जापानी लड़की, वीडियो हुआ वायरल

Japanese Girl Viral Video Hikaru Missing India
भारत की याद में भावुक हुई जापानी लड़की। (AI Enhanced Image)
Viral news: भारत से अपने वतन जापान लौटने के बाद हिकारु नाम की एक लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उसने कहा कि भारत ने उसकी आदतें बिगाड़ दी हैं। आखिर हिकारु ने ऐसा क्यों कहा?

Viral news: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक जापानी लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है। हालांकि, उसके रोने की वजह काफी दिलचस्प है।

हिकारु नाम की यह जापानी लड़की लंबे समय से भारत में रह रही थी। हाल ही में वह अपने देश जापान लौट गई, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे भारत की इतनी याद सताने लगी कि वह अपने आंसू नहीं रोक पाई।

वीडियो में हिकारु बताती है कि भारत में रहने के दौरान उसे कई सुविधाओं की आदत पड़ गई थी। जापान लौटने के बाद अब उसे रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हो रही है। भारत में दैनिक जरूरतों का सामान मंगाने से लेकर कपड़ों की ड्राई क्लीनिंग, बिल्ली के इलाज और कपड़ों की सिलाई तक की सुविधाएं ऐप के जरिए घर बैठे मिल जाती थीं।

हिकारु के मुताबिक, जापान में उसे ऐसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वहां छोटे-छोटे काम भी खुद करने पड़ रहे हैं। यही वजह है कि वह भारत को काफी याद कर रही है।

वीडियो के अंत में हिकारु ने बताया कि वह दिसंबर में एक बार फिर मुंबई लौटने वाली है। इंस्टाग्राम पर @hikarusan.india हैंडल से साझा किए गए इस वीडियो पर भारतीय यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग खुश हैं और कमेंट्स के जरिए हिकारु को भारत वापस आने के लिए कह रहे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More