Dhanbad News: दुर्गा पूजा में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, सरकारी गाइडलाइन का पालन अनिवार्य

धनसार थाना में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते डीएसपी।

धनबाद: शुक्रवार को दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धनसार थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोए ने की। बैठक में धनसार थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक प्रकाश सोए ने कहा कि दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, शांति एवं सौहार्द कायम रखने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और सरकार द्वारा जो भी दिशा निर्देश होगा उसे हर हाल में पालन करना है।

सभी पूजा समितियों एवं संबंधित लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा पूजा के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।पुलिस प्रशासन ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी पूजा समितियों, शांति समिति के सदस्यों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की। बैठक मे बीसीसीएल एवं नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। शांति समिति के सम्मानित सदस्य मदन महतो, नरेश कुशवाहा,कुल्लू चौधरी,राणा चट्टराज, अफजल खान, संतोष कुशवाहा, चंद्रशेखर मुना, शशि प्रकाश, रणजीत सिंह, मोहम्मद इमरान, गुड्डा सिंह, आदि लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More