Dhanbad News: बलियापुर पुलिस ने केबल चोरी मामले में नामजद अभियुक्त सोनू टुडू को किया गिरफ्तार

धनबाद: बलियापुर थाना काण्ड सं0- 170/2026 में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त सोनु टुडू उर्फ सोनालाल टुडू, सा0- तिलाबनी कानाकुल्ही, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद को केबल चोरी कर ले जाते हुए पीछा कर गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से चोरी का केबल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
