धनबाद की पिच पर कीर्ति बोल्ड, पीएन की हैट्रिक

स्टेट ब्यूरो: धनबाद लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह का जलवा तीसरी बार बरकरार रहा है और उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रहे कीर्ति आजाद झा को राजनीतिक पिच पर न सिर्फ बोल्ड कर दिया, बल्कि हैट्रिक जीत भी दर्ज कर दी। कीर्ति को भारी मतों से परास्त किया है।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/jayant-479548-bd-ram-477606-and-annapurna-won-by-455600-votes-became-superstar

इससे पूर्व आज सुबह कृषि बाजार प्रांगण समिति बरवाअड्डा में धनबाद लोकसभा क्षेत्र के मतों की गिनती शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी सिंह ने मतगणना की शुरूआत से ही कांग्रेस प्रत्याशी पर बढ़त बना ली। यह बढ़त जीत तक बनी रही। गौरतलब है कि विगत 24 साल से पीएन सिंह राजनीति के मैदान पर लगातार नाॅटआउट रहे हैं। 2009 में ये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावे धनबाद विधानसभा क्षेत्र से 1995, 2000 व 2005 में विधायक भी बन चुके है। 2014 की मोदी लहर में वह पहली बार संसद पंहुचे व तब से अनव्रत जीत रहे हैं।

[URIS id=8357]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More