मदरसा ग्राउंड में खादी मेला का आयोजन

देवघर: जिले के मदरसा ग्राउंड में खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से खादी मेला का आयोजन किया गया है। जिसकी आज विधिवत शुरुआत की गई। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मेले की शुरुआत की। मेले के उद्घाटन में देवघर विधायक नारायण दास भी मौजूद रहे। मेले में एक सौ से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। जो ना सिर्फ बिहार झारखंड के हैं बल्कि कई अन्य राज्यों से भी लगाए गए हैं।
मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि यह मेला पहले रांची में आयोजित होता था और आप इस तरह के प्रादेशिक मेले देवघर में आयोजित होने लगे हैं। जो संस्था प्रधान के लिए सौभाग्य की बात है। खादी ना सिर्फ एक मेला है बल्कि इससे लोगों को रोजगार भी मिलता है और यह एकमात्र ऐसा रोजगार है।
जिसमें पैसा भी है और इज्जत भी। मेले से ना सिर्फ लोग खरीदारी कर सकते हैं बल्कि काफी कुछ सीख सकते हैं और अपने रोजगार के रूप में इस्तेमाल भी कर सकते हैं। खादी मेला ना सिर्फ एक मेला है बल्कि यह देश को जोड़ने का भी काम करता है, जो पूर्ण रूप से स्वदेशी है और लोगों में अपनत्व को जन्म देता है। गौरतलब है कि यह मेला 15 दिनों तक चलेगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More