देवघर: प्रदीप यादव ने बनायी रणनीति

देवघर: जिले के देवीपुर में सोमवार को झारखंड विकास मोर्चा के लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भावी रणनीति तय की। मंथन किया गया कि चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मत महागठबंधन को कैसे मिले। कार्यकर्ताओं को प्रदीप यादव ने कहा कि देवघर में सबसे बड़ा वोट बैंक पुरोहितों का है व पुरोहित इनके समर्थन में हैं।

पुरोहितों को उन्होंने आश्वस्त किया है कि इनके मान सम्मान और उनके अधिकारों में कभी कटौती नहीं होने देंगे। उनका वाजिब हक मिलेगा। यादव ने दावा किया कि इस बार 90 फीसदी पुरोहितों का मत महागठबंधन को जाएगा। वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे पर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने पुजारियों को ठगकर उनका अधिकार छीना है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More