देवघर: एक ट्वीट पर सीएम ने की मदद

  • सीएम से ट्वीट पर मांगी मदद, फौरन पहुंची राहत

By: अमृत मिश्रा


देवघर(झा.): श्रावणी मेले के दौरान बाबा नगरी देवघर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता है। भगवान भोलेनाथ के भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए राज्य सरकार ने हर जरूरी व्यवस्था की है। सीएम के ट्विटर पर मदद मांगने पर तुरंत राहत मिलने लगी है।

आम तौर पर कई जरूरतमंद भक्तों तक राहत पहुंचने में देरी हो जाती थी। इसके मद्देनजर सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास की ओर से पिछले दिनों संदेश जारी किया गया था कि अगर किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत हो तो वह सीधे मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल @dasraghubar पर अपना संदेश छोड़ सकते हैं।

श्रावण माह के पहले दिन ही बाबा नगरी में इस ट्विटर हैंडल का असर भी दिख गया। देवघर के तिवारी चौक पर एक बुजुर्ग महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई थी। इसे देखते हुए एक जागरुक नागरिक दीपक कुमार ने CM के ट्विटर हैंडल पर मदद के लिए संदेश डाला जिस पर फौरन एक्शन हुआ और घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गया। खास बात है कि CM ने दीपक कुमार के इस पहल के लिए उनकी तारीफ की और ट्वीटर पर इसका जिक्र भी किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More