देवघर: ए एस कॉलेज के छात्रों ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर निकाला जागरूकता रैली

देवघर: ए एस कॉलेज देवघर के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्राचार्य डॉ. फणीभूषण यादव के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रवाना की गई।

रैली ए एस कॉलेज देवघर से होते हुए सत्संग चौक, वीआईपी चौक, नगर थाना, बिग बाजार होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में समाप्त की गई। रैली के माध्यम से शहर के आम नागरिकों को संयमित जीवन जीने, सुरक्षित रहने और समाज , राष्ट्र को एड्स रहित बनाने का संदेश देते हुए डॉ. पुष्पलता, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. भारती प्रसाद और डॉ. रामाशीष मालाकार के नेतृत्व में जोशपूर्ण नारे लगाते हुए रैली को सफल बनाया।

प्रो. भारती प्रसाद ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के युवा राष्ट्र व समाज के विकास के प्रति जिम्मेदार हैं। अतः एड्स जैसे विषय को भी जड़ से उखाड़ने में इनकी भागीदारी अमृत का काम करता है। ए एस एस टीम लीडर राजेन्द्र कुमार ने कहा कि अगर एड्स को समाज और राष्ट्र से भागना है तो युवावों के बीच जागरूकता फैलाना होगा और लोगों को अपने मानसिकता को बदलने कि जरूरत है तभी एड्स को रोका जा सकता है।

मौके पर एन एस एस टीम लीडर राजेन्द्र कुमार, आकाश भारती, जितेंद्र कुमार, मक़सूद अंसारी, कल्पना कुमारी, अनामिका कुमारी, गोपाल, वर्षा, सोनी, पूजा, अनूपम,रेखा, स्वाति, अंकित, विश्वजीत, अभिनव, आकाश, हर्ष, आनंद, अवधेस, पवन, सुजल, दानिश, आयुष, विजय, सौरव, संदीप, ललित, ललन, आशिफ, पिंकी, मीरा, आरती, स्वाति, रोशनी, राज सहित सैकड़ों स्वयंसेवी उपस्थित थे।

समृद्ध झारखण्ड के लिए देवघर से सुनील कुमार की रिपोर्ट…

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More