कलयुगी बेटे ने मां की हत्या की, मौत के बाद भी शव को लाठी- डंडे से पीटता रहा

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के चट्टी बारियातू गांव में एक कलीयुग बेटे ने अपनी मां को लाठी-डंडों से पीट कर मार डाला। मां की मौत के बाद कलियुगी बेटा काफी देर तक लाठी-डंडे से वहशियाना अंदाज में शव को पीटता रहा। उसने ऐसा कृत्य मां द्वारा पैसे नहीं देने पर किया।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को 35 वर्षीय मनोज राणा ने अपनी 55 वर्षीय मां सीता देवी से पैसे की मांग की। मां ने जब पैसे देने से इनकार किया तो मनोज ने धारदार हथियार से मां की हत्या कर दी। मां की मौत के बाद भी वह उनके शव को लाठी-डंडे से पीटता रहा। सीता देवी आत्मनिर्भर महिला थीं, वो गांव में होटल चलाती थी, जिससे उनके कुछ आय हो जाया करती थी।
मनोज को नशे की आदत थी और इस वजह से अपनी मां से अक्सर पैसे की मांग करता था। वह मजदूरी करता है और कभी कमाता है, कभी नहीं। मनोज के पिता कन्हाई राणा ने कहा कि तीन-चार दिन पहले भी वह मां से पैसे की मांग कर रहा था और नहीं देने पर उसने हाथ में तलवार लेकर हत्या की धमकी थी। इस बात की सूचना केरेडारी थाना को फोन कर दी गयी थी।
केरेडारी के थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने कहा है कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। उसके द्वारा मां की हत्या किए जाने के बाद गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया था और पुलिस को इसकी सूचना दी गयी थी।




