Chatra News: उग्रवादियों ने कोयला ढोने वाले हाइवा को किया आग के हवाले, इलाके में दहशत

टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को मंगलवार की देर रात आग के हवाले कर दिया गया. बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. 

चतरा: चतरा में एक बार फिर अपराधतत्वों ने उत्पात मचाया है. पिपरवार थाना क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग के एक हाइवा में आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना मंगलवार की देर रात की है. जानकारी के मुताबिक टंडवा से बचरा साइडिंग तक होने वाले एनटीपीसी के कोयला ढुलाई वाले हाईवा को मंगलवार की देर रात आग के हवाले कर दिया गया. बचरा स्टेडियम के पीछे ट्रांसपोर्टिंग रोड पर इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया है. 

हालांकि घटना की जिम्मेदारी किसी अपराधी गिरोह या उग्रवादी संगठन द्वारा नहीं लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगजनी किसी अपराधी गिरोह या उग्रवादी संगठन द्वारा किया गया है. घटना के बाद से ट्रांसपोर्टरों और कोयला व्यवसायियों में दहशत है. 

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More