Chatra News: बाराती गाड़ी के पेड़ से टक्कर होने से 2 की मौत, दो घायल 

जिले के सदर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ नामक स्थान पर अनियंत्रित चारपहिया वाहन पेड़ से जा टकराया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

चतरा: चतरा में एक बाराती गाड़ी के पेड़ से टक्कर हो जाने से दो की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसा बीते सोमवार की रात का है. दरअसल, जिले के सदर थाना क्षेत्र के पांडेय महुआ नामक स्थान पर अनियंत्रित चारपहिया वाहन पेड़ से जा टकराया. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

मृतकों में रोहित गंझू और राजाराम केशरी नाम के युवक शामिल हैं. ये लोग अमित केशरी और एक अन्य युवक लावालौंग थाना क्षेत्र के कोंची गांव से चारपहिया वाहन से तिलैया बारात जा रहे थे. बारात जाने के दौरान पाण्डेय महुआ गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More