कोल्हान यूनिवर्सिटी के डॉ. केके अखौरी ने किया गुरु शिष्य परंपरा को शर्मशार

रांची डेस्क: सोमवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा के छात्र-छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में जमकर बवाला किया। यूनिवर्सिटी के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. केके अखौरी के साथ की धक्का-मुक्की और उनके सर भी मुंडने की कोशिश की, जाने पूरा मामला
हमारा देश गुरु शिष्य के पवित्र रिश्ते के लिये जाना जाता है । यहां गुरु को भगवान से भी उँचा दर्जा दिया जाता है । हमारे संसकार में गुरु को पैर छुकर प्रणाम करना सिखाया जाता है। लेकिन चाईबासा के एक कलयुगी गुरु ने इस रिश्ते को शर्मशार करने का कुकृत्य किया है। मामला कोल्हान यूनिवर्सिटी चाईबासा का है जहां के दर्शनशास्त्र विभाग के एचओडी डॉ. केके अखौरी पर वहां के छात्राओं ने अश्लिल वीडियो के लिंक और अभद्र मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।
केयू के छात्रों ने सोमवार को अखौरी के खिलाफ यूनिवर्सिटी में नारेबाजी की और उनके साथ धक्का-मुक्की भी की। छात्रों ने उनके सर मुंडने का प्रयास किया लेकिन, पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन के द्वारा बीच बचाव कर लिया गया। छात्रों ने अखौरी के खिलाफ कार्रवाई करने और उनहें बर्खास्त करने कि मांग की है। इस मामले का पीडित छात्राओं ने थाने में लिखित शिकायत भी किया है ।
हंगामे के बाद आरोपी केके अखौरी ने माफी मांगी है। उसने कहा कि अनजाने में उससे यह गलती हुई है भविष्य में अब ऐसी गलती कभी नहीं होगी।
घटना को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने बैठक बुलाया। कुलपति डॉ. गंगाधर पंडा के मौजूदगी में हुए इस बैठक में साफ कर दिया गया है कि अखौरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोल्हान यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने बताया की आरोपों की पडताल से पता चला है कि अखौरी पर लगाए गए आरोप पूरी तरह से सच हैं।


