Bokaro news: खंडहर में मिला युवती का शव, गला घोंटकर की गई हत्या

बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक खंडहर में महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष है। एक अज्ञात शुरुआती जांच में पता चला है कि अपराधियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या की है।

शव मिलने की सूचना पर मुख्यालय डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया। जांच के लिए फोरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को बुलाया। पुलिस मृतका की पहचान करने में जुटी हुई है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More