Bokaro News: चास की वाइन शॉप से खरीदी शराब नकली होने का आरोप, खरीदार ने की शिकायत

1. बोकारो के चास में शराब की बोतल को लेकर मामला सामने आया

खरीदार ने उत्पाद विभाग और थाना को दी सूचना, कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप

बोकारो: बोकारो जिले के चास स्थित महावीर चौक की एक वाइन शॉप से खरीदी गई शराब के नकली होने का आरोप सामने आया है। ब्राह्मण द्वारिका निवासी मिलन मंडल का दावा है कि उन्होंने उक्त दुकान से इंपेरियल ब्लू ब्रांड की शराब खरीदी थी। घर ले जाकर सेवन करने के बाद उन्हें शराब की गुणवत्ता को लेकर संदेह हुआ।

मिलन मंडल के अनुसार, संदेह होने पर वह संबंधित बोतल लेकर दोबारा दुकान पहुंचे। उनका दावा है कि दुकान संचालक ने बोतल अपनी दुकान से बेचे जाने की बात स्वीकार की। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी उक्त शराब को डुप्लीकेट बताया।

मामला सामने आने के बाद खरीदार ने इसकी सूचना उत्पाद विभाग और स्थानीय थाना को देने की बात कही है। खरीदार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

हालांकि, शराब नकली है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। ऐसे में संबंधित बोतल की जांच के साथ-साथ दुकान के बिक्री रिकॉर्ड की जांच भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बताया गया कि इससे पहले भी पिंड्राजोरा के एक शराब दुकान में नकली शराब बेचे जाने का मामला सामने आया था। इसके अलावा, बोकारो के कुछ शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More