गिरिडीह: जिले के लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रविवार को कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र की जनता को बहुत- बहुत धन्यवाद व शुभकामनाएं देते हैं, जो यहां की जनता ने हम पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा के 12 सांसद जीतकर संसद में हिस्सा लेने का काम किया।
[URIS id=9499]
कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे। केंद्र सरकार राज्य सरकार के सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा। कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में पानी, शिक्षा, बिजली, रोड, पुल पुलिया का निर्माण करवाया जायेगा। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सबका साथ सबका विकास होगा। मौके पर अरविंद वर्णवाल, श्याम प्रसाद, अनिल कुमार, अभय सिंह, बबलू साव, अरबिंद राय सहित कई लोग मौजूद थे।