Dhanbad News: बाघमारा कॉलेज में नए भवन की सौगात, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया फोर एसीआर भवन का शिलान्यास

धनबाद : बाघमारा कॉलेज परिसर में बुधवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए फोर ऐ सी आर भवन का शिलान्यास किया। लाखो रुपए की लागत से भवन निर्माण विभाग, भवन प्रमंडल धनबाद द्वारा भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने कहा कि कॉलेज के विकास के लिए आगे भी सहयोग किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा छात्र की सुविधापूर्ण शिक्षा ग्रहण के लिए और दो तीन मांग रखी है जिसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा ताकी इस क्षेत्र के छात्र और छात्राओं अच्छी शिक्षा ग्रहण कर बाघमारा क्षेत्र का नाम रोशन कर सकेंगे। शिलान्यास के मौके पर प्राचार्य डा रंजन कुमार, गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, बच्चू राय, बबलू मिश्रा, गोपाल सिंह, गोपाल ,बंटी हरी, अशोक कुमार, चितरंजन पांडेय, प्रो रामसूचित सिंह, प्रो पीएन पांडेय, प्रो राजीव पांडेय, प्रो बीएन पांडेय आदि मौजूद थे।


