पार्टी में शोक की लहर
रांची: आजसू आईटी सेल का काम संभाल रहे युवा मयंक जैन व कोडरमा में पार्टी की छात्र इकाई के जुझारू नेता श्रीकांत यादव का बुधवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। दोनों के निधन से पार्टी में शोक की लहर व्याप्त है। मयंक जैन का अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया गया। इस बाबत श्रद्धांजलि देने पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, पार्टी के विधायक व सरकार में मंत्री रामचंद्र सहिस भी पंहुचे। इन्होंने श्री जैन के परिजनों को ढांढस बंधाया।
[URIS id=9499]
रांची निवासी मयंक जैन (30 साल) ने अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की थी। उनके पिता सुरेश जैन व्यवसायी होने के साथ समाज सेवा से जुड़े रहे हैं। मयंक जैन के छोटे भाई दिल्ली में वकालत कर रहे हैं। मंगलवार की देर रात मयंक जैन को बेचैनी महसूस होने के बाद उनके घर के लोग अस्पताल जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। रातू रोड स्थित मोदी हाइट्स से सुबह 11 बजे उनकी शवयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शहर के व्यवसायी, मारवाड़ी समाज, जैन समाज के लोग व आजसू पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। पार्टी के कई नेताओं ने इन्हें श्रद्ध सुमन अर्पित किया। दूसरी ओर कोडरमा में आजसू के युवा नेता श्रीकांत यादव के असामयिक निधन पर पार्टी प्रमुख ने दुख जताते हुए कहा कि कम समय में ही पार्टी में पहचान स्थापित करनेवाले थे। डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू परिवार इस दुखद घड़ी में उनके परिजनों साथ है।