कोडरमा में है बदलाव की लहर: विनोद

सरिया ( गिरीडीह ): सरिया स्टेडियम के सामने भाकपा माले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस बाबत दर्जनों की संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे, जहां पत्रकारों से पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कोडरमा में इस बार बदलाव की लहर है. यहां की जनता बदलाव के मूड में है और भाकपा माले लोगों की पहली पसंद हो गयी है.
चूंकि कोडरमा की जनता को हर बार सभी दलों ने सिर्फ छलने का काम किया है, जिसे जनता अब समझ चुकी है और इस बार कोडरमा की जनता भाकपा माले के पक्ष में मतदान कर के अन्य दलों को सबक सिखाने का काम करेगी. कार्यक्रम में विजय सिंह, सोनु पांडेय, रिंकू सिंह, जिम्मी चौरसिया, आजाद मण्डल, केदार मण्डल, कुश कुशवाहा, अमन पांडेय, दीपक मण्डल समेत दर्जनों समर्थक शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More