मिट्टी की पहाड़ी धंसने तीन महिला की मौत, अन्य की तलाश में जुटा प्रशासन
जामताड़ा: घर की पुताई के लिए मिट्टी लाने गई महिला के उपर मिट्टी की पहाड़ी (soil hill) धंसने से तीन महिलाएं की मौत हो गई, जबकि मिट्टी के अंदर तीम से पांच महिला होने की आशंका जताया जा रहा है. यह घटना जामताड़ा जिला ( Jamtara District) के नारायणपुर प्रखंड में स्थित देवलबाड़ी पंचायत के मिरगापहाड़ी में हुआ है.
घर में पुताई के लिए मिट्टी लाने गई थी
जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज (District Deputy Commissioner Faiz Ak Ahmed Mumtaz) ने बताया कि गांव की कुछ महिलाएं घर में पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहीं थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी का ढूहा धंस गया, जिसके अंदर छह से आठ महिलाएं दब गयीं. सूचना मिलते ही प्रशासन जेसीबी भेजकर मिट्टी की खुदाई कराया, जिसमें से तीन महिला को बहार निकाला गया. उन्हें समीप के जामताड़ा सदर अस्पताल (Jamtada Sadar Hospital) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें ने मृत घोषित कर दिया.
प्रशासन पूरी तत्परता से तलाश में जुटा
उपायुक्त ने बताया कि अन्य महिला तलाश तेजी से किया जा रहा है. लेकिन मिट्टी में दबे होने के कारण उनका बच पाना मुश्किल लग रहा है. लेकिन प्रशासन पूरी तत्परता से तलाश में जुटा हुआ है. खुदाई के कार्य में कितनी महिला लगी थी इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. उन्होंने बताया कि हताहत महिलाएं आसपास के चंपापुर एवं अन्य गांवों की थीं और उनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच थी. दबी महिलाओं या मृतक महिलाओं की अभी पहचान नहीं की जा सकी है. घटना स्थल पर स्वयं जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों (Senior functionaries) के साथ मौजूद हैं.


