सार्वजनिक काली मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, दिनेश मिश्रा बने अध्यक्ष

कोडरमा: रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सार्वजनिक काली मंदिर समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता स्टेशन प्रबंधक विकास कुमार ने की। 20 अक्टूबर को काली पूजा की तैयारी को लेकर आयोजित इस बैठक में पूजा आयोजन की रूपरेखा, मंदिर परिसर की साज-सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से दिनेश मिश्रा को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुभाष प्रसाद को उपाध्यक्ष, गोपी कृष्ण अग्रवाल को सचिव, चन्द्रशेखर जोशी को सह सचिव, प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष तथा विक्की सोनकर को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में इस वर्ष की काली पूजा भव्यता और श्रद्धा के साथ सम्पन्न होगी।
बैठक में पूजा पंडाल की सजावट, प्रकाश व्यवस्था, भजन संध्या कार्यक्रमों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। समिति ने पूजा के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन एवं रेलवे प्रबंधन से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
इस अवसर पर समिति के पंडित विजय कान्त उपाध्याय, धन्नजय उपाध्याय, विद्यापति अस्थाना, अभय सिंह, देवेन्द्र सिंह रंजीत यादव अधिवक्ता, शैलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, विक्की दत्ता, अरविन्द चौधरी, प्रदीप कंन्दोई, राजीव सिन्हा, गुंजन सिंह, प्रभात तर्वे, सहित अनेक भक्तगण उपस्थित थे।


