Simdega News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए सिमडेगा अनुमंडल कार्यालय को मिली नई चेयर, पिता की स्मृति में की गई पहल

सिमडेगा: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिमडेगा नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने अनुमंडल कार्यालय सिमडेगा को एक 3-सीटर चेयर उपलब्ध कराई। यह पहल अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों की बैठने की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ और समाजसेवी मंजीत लाल ने शुक्रवार को 3-सीटर चेयर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को सौंपा।
पिता की स्मृति में उपलब्ध कराई चेयर
नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ ने अपने स्वर्गीय पिता ओम प्रकाश अग्रवाल की स्मृति में चेयर उपलब्ध कराई। वहीं समाजसेवी मंजीत लाल ने अपने स्वर्गीय पिता मनमोहन लाल कसेरा की स्मृति में यह सामाजिक पहल की।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की ने चेयर उपलब्ध कराने के लिए दीपक अग्रवाल और मंजीत लाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के सहयोग से ही समाज में हर चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है।
समाज सेवा को बताया जीवन की खूबसूरती
एसडीओ सुमंत तिर्की ने कहा कि समाज सेवा ही जीवन की सबसे बड़ी खूबसूरती है। अनुमंडल कार्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। चेयर उपलब्ध होने से उन्हें बैठने की सुविधा मिलेगी और कुछ राहत होगी।
उन्होंने कहा कि अनुमंडल कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का उद्देश्य है कि कार्यालय में आने वाले आम लोगों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। कार्यक्रम के दौरान राकेश सरगुजा, लिपिक ब्रह्मदेव खेरवार, अनमोल बाड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


