Sahibganj News: JMM की बड़ी कार्रवाई, सुरेंद्र यादव 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

साहिबगंज: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने साहिबगंज जिले के नेता सुरेंद्र यादव को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय समिति के महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय द्वारा जारी पत्रांक JMM/18DF-54/2026-2027 के अनुसार, सुरेंद्र यादव को पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त कर प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई साहिबगंज जिला समिति के पत्रांक JMM/SBG/05/2026 दिनांक 29/02/2026 की अनुशंसा, विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर की गई है। निष्कासन पत्र की प्रति सुरेंद्र यादव, जिला साहिबगंज को भेजी गई है। साथ ही इसकी सूचना साहिबगंज जिला समिति के अध्यक्ष तथा सचिव को भी दी गई है।
पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगले 6 साल तक सुरेंद्र यादव जेएमएम के किसी पद पर नहीं रह सकेंगे। इस निष्कासन के बाद साहिबगंज जिले की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए किसी मामले के बाद पार्टी ने यह कड़ा कदम उठाया है


