Sahebganj News: भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक सम्पन्न, संगठन की आगामी रणनीतियों पर हुई चर्चा

साहिबगंज में भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पूर्व विधायक कार्यालय, स्वामी विवेकानंद चौक में आयोजित की गई।

साहिबगंज:  भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व विधायक कार्यालय, स्वामी विवेकानंद चौक में संपन्न हुई। संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता नगर महामंत्री विक्रम दास ने की। भाजपा की संगठनात्मक बैठक में संगठन को और सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों, जनसंपर्क अभियान और पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर मंथन किया गया।

इस बैठक में संगठन विस्तार, संगठनात्मक नियुक्तियों और आगामी चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल ने संगठनात्मक गतिविधियों का जायजा लिया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य धर्मेंद्र कुमार, साहिबगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुराग राहुल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामानंद साह, अर्धेंदु बोस, अनिल सिन्हा, रविशंकर तांती, मनोज चौधरी, प्रकाश पंडित, रविन्द्र दास, अंगद यादव, शैलेश पासवान, मदन लाल पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More