Ramgarh News: ईदपारा में कायस्थ महासभा की बड़ी बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

Dulmi block, Ramgarh, Jharkhand के ईदपारा गांव में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष Arun Kumar Sinha ने जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। इस दौरान समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

रामगढ़: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अपने दौरे के क्रम में बुधवार को दुलमी प्रखंड के ईदपारा गाँव पहुँचे। उनके ईदपारा पहुँचने पर समाज के लोगों ने अंगवस्त्र और बुके देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर  महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिले में चित्रांशों का एक सशक्त संगठन है जो हमेशा समाज हित के लिए कार्य करता रहता है। उन्होंने कहा कि हम इस बात का पूरा प्रयास कर रहे हैं कि जिले के जो भी लोग महासभा से अबतक जुड़ नही पाएँ हैं उन्हें इससे जोडा जाए।

जिलाध्यक्ष ने कहा अब जिले के चित्रांश उसी राजनीतिक दल को अपना समर्थन देंगे जो राजनीतिक दल हमारे समाज के हित में कार्य करेगा और हमारे समाज के लोगों को अपनी पार्टी में उचित स्थान देगा। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल हमारे समाज को नजरअंदाज करने की कोशिश करेगा हम उसे अपना समर्थन अब नहीं देंगे। इस बात का समाज ने संकल्प ले लिया है।

◆गोला में होनेवाले दो दिवसीय सम्मेलन को लेकर हुई चर्चा

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि बैठक में आगामी कुछ दिनो में गोला में होनेवाले अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के दो दिवसीय सम्मेलन में समाज के दुलमी प्रखंड क्षेत्र के लोगों से उसमें बढ़ चढ़कर शामिल होने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पूरे झरखंड के कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे। साथ ही दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न भागों से कायस्थ समाज के लोग शामिल होंगे। महासम्मेलन को सफल बनाने में लिए महासभा लगातार कार्य कर रही है ताकि उसमें समाज के अधिक से अधिक लोग शामिल हों।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी का अब एक ही लक्ष्य है कि समाज के लोगों के हित में हम कार्य करें और उन्हें आगे बढ़ने में मदद करें। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि  दुलमी प्रखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के विस्तार की जिम्मेवारी दिलीप कुमार सिन्हा को सौंपी गई है और उन्हें प्रखंड में कमेटी का विस्तार कर इसकी सूची शीघ्र जिला कमेटी को भेजने का निर्देश दिया गया है। मौके पर दिलीप कुमार सिन्हा,  दीपक कुमार सिन्हा, सदानंद प्रसाद, बिनय कुमार सिन्हा, आनंद कुमार सिन्हा, भास्कर कुमार सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा आदि शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Anshika Ambasta

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is…

Read More