लव जिहाद पर मध्य प्रदेश सरकार लायेगी कानून, पांच साल की होगी सजा

मध्य प्रदेशः देशभर में लव जिहाद की मुद्दा पर राजनीति सियासत (Politics politics) तेज हो गई है. देश के अलग-अलग प्रांतो में लव जिहाद का लोग लगातार विरोध कर रहे हैं. इस कानून बनाने की मांग क्षेत्रीय और केंद्र सरकार से कर रहे हैं. लव जिहाद को रोकने लिए मध्य प्रदेश सरकार ने संकेत साफ कर दिया है. राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में लव जिहाद की मामला लगातार बढ़ रहा है. इसे रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार कानून लायेगी.

पांच साल की कोठरतम सजा

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार इसे लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून (Liberty law) बना रही है और इसे विधानसभा में पारित किया जायेगा. कानून लाने बाद गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा और पांच साल की कोठरतम सजा की प्रवधान होगा. साथ ही बहकाकर, प्रलोभन और डराना-धमकाना अपराध की श्रेणी में गिना जायेगा. उन्होंने कहा कि लव-जिहाद (love jihad) में सहयोग करने वाले को मुख्य आरोपी बनाया जायेगा. वहीं उन्होंने कहा कि शादी के लिए धर्मांतरण कराने वालों को भी सजा देने का प्रावधान इस कानून में रहेगा.

धर्म परिवर्तन शादी के लिए आवेदन देना अनिवार्य

स्वेच्छा से धर्मांतरण (Voluntary conversion) करने वाले लोगों को एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन देना होगा. कई मामले में युवती च्छा से धर्मांतरण कर शादी करना चाहती है. ऐसे मामलों को अनदेखी नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर कानून में यह भी प्रावधान होगा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन शादी (Conversion marriage) के लिए करना चाहता है, तो उसे एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन देना अनिवार्य होगा. अगर बिना आवेदन दिए धर्म परिवर्तन शादी होता है तो उसपर कानूनी कार्रवाई होगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More