Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

पाकुड़ पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर पुलिस केंद्र में झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर सुरक्षा कर्मियों को सुबह 6 बजे तक केंद्रों पर तैनात रहने और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

पाकुड़: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शनिवार को पुलिस केंद्र, पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा कर्मियों की ब्रीफिंग की।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मी 19 जुलाई की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह के लिए रवाना होने तक सभी कर्मी अपने-अपने केंद्रों पर तैनात रहेंगे।

फ्रिस्किंग के दौरान JSSC की एजेंसी को पूरा सहयोग देने, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने तथा गश्ती दल को परीक्षा सामग्री को सुरक्षित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने और परीक्षा समाप्ति के बाद उसे सुरक्षित कोषागार/वज्रगृह तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। पुलिस प्रशासन ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More