Noida Cyber Fraud: फेस्बूक पर महिला से चैटिंग पड़ी भारी, 60 लाख रुपए उड़ाए

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना साइबर क्राइम में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से एक महिला से उसका संपर्क हुआ। उस महिला ने ऑनलाइन स्टोर चलाने के लिए उसे प्रोत्साहित किया तथा अपने झांसे में लेकर उनसे करीब 60 लाख रुपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि मनोज नेहरा पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी सेक्टर 43 ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ समय पूर्व फेसबुक के माध्यम से माही नाम की एक महिला से उनकी बातचीत हुई। उसने अपना व्हाट्सएप नंबर दिया। दोनों की बातचीत होने लगी। पीड़ित महिला के ऊपर विश्वास करने लगा। इसी बीच महिला ने कहा कि वह ऑनलाइन स्टोर चलाती है, जो यूएस की कंपनी है। इसमें ऑनलाइन स्टोर कोई भी खोल सकता है। ऑनलाइन स्टोर खुलने पर आर्डर आते हैं। उस ऑर्डर का आपको पेमेंट करना होता हैं। डिलीवरी होने के बाद आपके वॉलेट में पैसा आ जाता है। उसे पैसे को आप विड्रॉल कर सकते हैं। इसमें 15 से 20 प्रतिशत का प्रॉफिट होता है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार महिला ने उससे कहा कि वह यह स्टोर 3 साल से चला रही है। जब उन्हें उसकी बात पर विश्वास हो गया तो उन्होंने भी ऑनलाइन स्टोर चलाने की बात कही। महिला ने उन्हें एक लिंक भेजा तथा उन्होंने भी ऑनलाइन स्टोर शुरू कर दिया। पीड़ित के अनुसार उसके बाद वह स्टोर पर पेमेंट जमा करके आर्डर लेता रहा। एक बार ज्यादा ऑर्डर आने पर कुछ पैसे की कमी हुई तो महिला ने भी कथित रूप से उसे आर्थिक मदद की। पीड़ित के अनुसार महिला ने धीरे-धीरे अपने जाल में फंसाया तथा उक्त ऑनलाइन स्टोर में उनके द्वारा करीब 60 लाख रुपए जमा कर दिए गए। बाद पता चला कि वह धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More