अपहरण के बाद दो युवकों का मर्डर, पिता ने लगाई न्याय की गुहार

बड़कागांव: प्रखंड के नगड़ी निवासी ईमान मियां ने अपने 22 वर्षीय पुत्र जावेद अंसारी के हत्या का मामला पुलिस थाने में दर्ज करवायी। मामले के अनुसार 27 फरवरी को जावेद और मुकेश गंझू लापता हो गये, जिसे लेकर एक मार्च को सहायक थाना डाडी कला में सनहा दर्ज कराया गया। जबकि आठ मार्च को जावेद की मौत की खबर मिली।

 

मृतक के पिता ईमान मियां ने अपने बेटे की मौत का आरोप मोहम्मद शाहरुख़ और उसके पिता पर लगाया। ईमान मियां ने बताया कि उसके बेटे के लापता होने के एक दिन बाद यानी 28 फरवरी को जावेद के फ़ोन से कॉल आया, जिसमें शाहरुख ने बोला कि उसके बेटे का फ़ोन उसके पास है। पंद्रह मिनट में केरेडारी आकर ले जाओ। लेकिन केरेडारी पहुँचने के बाद फ़ोन स्विच ऑफ बताने लगा।

हालाँकि, जावेद के पिता ने कॉल रिकॉर्डिंग कर लिया। जिसके आधार पर मृतक के पिता ने बात करने वाला व्यक्ति की पहचान शाहरुख़ के रूप में की। साथ ही आरोप भी लगाया कि उसी ने जावेद और मुकेश को अपहरण कर हत्या कर दिया। साथ ही उन्होंने पुलिस-प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More