पार्षदों की आपात बैठक समाप्त, सफाई योजना पर बनी रणनीति

रांची: नगर निगम परिषद (Municipal council) की बैठक पांच महीने बाद बुधवार को करम टोली स्थित सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में की गई. पार्षदों की मांग पर आपात बैठक बुलाई गई. आपको बता दें कि बैठक में को लेकर पार्षदों ने मेयर, उप- मेयर और नगर आयुक्त के विरोध मोर्चा (Municipal commissioner’s protest front)  खोला था और आपात बैठक की मांग की थी.

बैठक में दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा (Durga Puja, Deepawali, Chhath Puja) को लेकर साफ शहर की साफ सफाई पर विशेष चर्चा की गई. पार्षदों ने लगातार बैठक नहीं होने पर अपनी नाराजगी दिखाई थी. एक पार्षद ने कहा कि बैठक नहीं होने की वजह से सड़क नाली निर्माण ठप (Road drain construction stalled) हो गया है. जिस सड़क को बनाने की मांग वर्षो से हो रही थी.

उसका टेंडर हुआ नहीं काम शुरू नहीं हुआ. हम लोग कहां जाकर अपनी बात रखें. इस मामले में बैठक शुरू होते ही मेयर और नगर आयुक्त की तल्खी सामने आई. जैसे ही हॉल में मेयर ने प्रवेश की. नगर आयुक्त मनोज (Municipal Commissioner Manoj)  ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया. लेकिन मेयर ने उन्हें अनदेखा करते हुए आगे मंच पर बैठ गई. इस दौरान श्री पब्लिकेशन को एग्रीमेंट किए जाने वाला मामला भी उठा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More