Koderma News: आरपीएफ ने सवा पांच किलो गांजा के साथ युवक को पकड़ा

कोडरमा: आरपीएफ ने बुधवार को ऑपरेशन नारकोस के तहत दोपहर कोडरमा स्टेशन पर आई गाड़ी संख्या 13553 अप से एक व्यक्ति को लगभग सवा पांच किलो गांजा के साथ पकड़ा है। पकड़े गए व्यक्ति का नाम सोनू कुमार (24 वर्ष, पिता सत्यनारायण साह, साकिन अमरा तालाब, थाना करवंधिया, जिला रोहतास) है।
जप्त गांजा की कीमत लगभग पचहत्तर हजार रुपए है। छापेमारी दल में सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी पूरन चन्द्र मीणा, जितेंद्र कुमार 1 एवं रामबाबू यादव शामिल थे। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर आ रहा था और अपने क्षेत्र में उसे बेचने की उसकी योजना थी।


