Koderma News: कोचिंग सेंटर से लापता नाबालिग 8 घंटे में बरामद, परिजनों ने जताया आभार

कोडरमा: गत 31 मार्च को तिलैया डैम ओपी स्थित दी प्लेटफार्म कोचिंग सेन्टर में विद्या अध्ययन हेतु आवासीय में एक नाबालिग बच्चा निखित कुमार पिता नन्कु मंडल ग्राम बरांय थाना बिरनी, जिला गिरिडीह के गुमशुदा होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना प्राप्त होते ही मामले को गंभीरता से देखते हुए गुमशुदा बच्चा का सकुशल बरामदगी हेतु कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के द्वारा जिले के सभी थाना/ओपी प्रभारियों को अपने समस्त बलों के साथ तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस कार्य में तकनीकी शाखा एवं साईबर सेल को भी लगाया गया। जिले की पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों व सीसीटीवी फुटेज एवं स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ के आधार पर लगातार छापामारी की। तत्पश्चात अथक प्रयास के 8 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चा निखित कुमार को बीते रात्रि जयनगर थानान्तर्गत गरचांच पेट्रोल पंप के पास से सकुशल बरामद किया।
बरामद बच्चा की पहचान उसके अभिभावक से करायी गयी तथा बच्चा को जयनगर थाना लाया, जहां बच्चा को उसके परिजनों को सुपूर्द कर किया। परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं जयनगर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। गायब बच्चा का बरामद करने में जयनगर पुलिस टीम द्वारा काफी सराहनीय कार्य किया गया। गायब बच्चा बरामद करने में जयनगर थाना प्रभारी विकास कुमार एवं होमगार्ड जवान कि अहम भूमिका रही।




