Koderma News: बाबा महेश्वर नाथ धाम की पावन भूमि पर मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सतगावां प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा महेश्वर नाथ धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। मंडल अध्यक्ष नरेश यादव और रंजीत सिंह के विधिक नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर "योग करें, निरोग रहें" का संकल्प लिया।
सतगावां: प्रखंड के बाबा महेश्वर नाथ धाम में पावन भूमि पर भाजपा कार्यकर्त्ताओं के द्वारा मनाया गया योग दिवस। विभिन्न क्षेत्र से आये लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपनी सहभागिता निभाई। योग शिविरों का आयोजन किया गया। और शिविर के माध्यम से लोगो से अपील किया किया गया की योग करें निरोग रहें।
सतगावां भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश यादव, सभी कार्यकर्त्ताओं एवं आम जनों से अपील किया की योग अपनाकर जीवन को सार्थक बनायें। सतगावां मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह मनोज भगत मनोज चौधरी, शिवराज सिंह प्रदीप यादव भोला कुमार संदीप कुमार दिनेश कुमार राधे दास सुबोध सिन्हा बबलू कुमार प्रमोद यादव पवन सिंह योग कार्यक्रम में शिरकत की।


