Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

कोडरमा के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत भवन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा महिलाओं के विरुद्ध अपराध के खिलाफ 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमाकान्त मिश्रा के मार्गदर्शन और प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार की मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को निशुल्क कानूनी सहायता, महिला व बाल अधिकार, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और बाल विवाह निषेध के प्रति जागरूक किया गया, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा सके।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकान्त मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन पर दिन शुक्रवार को डोमचांच प्रखंड के फुलवरिया पंचायत भवन सभागार में महिलाओ के विरुद्ध अपराध को लेकर चलाये जा रहे 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे। 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता आउटरीच अभियान को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि झालसा, रांची के आलोक में यह कार्यक्रम तीन चरणों में संचालित की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क एवं सुलभ न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजनों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कहा समाज में महिलाओ को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है ताकि महिला सशक्तिकरण का लक्ष्य  पूरा  किया जा सके। उन्होंने कही कि महिलाओ के अधिकारों के संरक्षण के लिए कई कानून बनाये गए है। 

इसके अलावे सभी वर्ग के लोगो को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने के प्रति जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा कृतसंकल्पित है  तथा आम जनो को निशुल्क विधिक सहायता महिला एवं बाल अधिकार वृद्ध जनो के अधिकार, साइबर अपराध नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा से संरक्षण एवं केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाए ताकि  उनका सीधा लाभ मिल सके इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाल विवाह व डायन बिसाही जैसी कुरीतियों एक सभ्य समाज के जघन्य अपराध है। वही संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता शिविर को  एल.ए.डी.सी.एस चीफ नवल किशोर एवं मुखिया फुलवरिया पंचायत संजय कुमार मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि लोग अपने अधिकार को तभी पा सकते हैं जब उन्हें सही जानकारी होगी। 

जानकारी के अभाव में हमेशा लोग कई सारे अधिकारों से वंचित रहते हैं इसके लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। मौके पर पंचायत सचिव राम पुकार शर्मा, पीएलवी डोमचांच प्रखंड सुब्रत कुमार मुखर्जी, मनोज कुमार, अनुराग पाण्डेय, पंचायत सहायक गुड़िया देवी, पवन कुमार मेहता,  आरती कुमारी, जेएसएलपीएस के धनेश्वर राम, जेंडर सीआरपी कंचन मेहता, प्रमिला कुमारी, अर्चना देवी, प्रीति देवी माधुरी देवी के अलावे अलावे अगल-बगल गांव के लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More