Koderma News: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब: महावीरी ध्वज और डंके की चोट पर झूम उठे रामभक्त

कोडरमा: भगवान श्रीराम की भक्ति, जय श्रीराम के नारे और शौर्य का प्रदर्शन, यह विहंगम दृश्य शुक्रवार को कोडरमा जिले की सड़को पर दिखा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जन्मोत्सव का महापर्व रामनवमी की शान पर कोडरमा जिला जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा। रामनवमी के भजनों से एक एक गली और चौक चौराहे गूंज रहा था। डंके की आवाज राम भक्तो का जोश बढ़ा रहा था तो दूसरी तरफ बड़े बड़े महावीरी ध्वज थामे भक्तों की भीड़ जय श्री राम के जयकारे के साथ शौर्य का प्रदर्शन कर रहे थे। हर ओर महावीरी ध्वज ही लहरा रहे थे।
पारंपरिक अस्त्र शस्त्र के प्रदर्शन के साथ लाठियो का अद्भुत खेल दिखाते युवा खिलाड़ियों के जुनून को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उत्साह से बढ़ा रहे थे। सुबह से ही हे बजरंगबली, दुखियों का दुखड़ा दूर करो, संकट मोचन कहलाओ तुम, है मर्यादा पुरुषोत्तम बोलो तुमने मर्यादा क्यों तोड़ दी, श्रीराम जानकी बैठे.. जैसे भजन और डंके की आवाज गूंजती रही। हर एक व्यक्ति भगवान राम की भक्ति में डूबा दिखा। डोमचांच, कोडरमा, झुमरीतिलैया, सतगावां, मरकच्चो, चंदवारा, जयनगर समेत अन्य जगहों पर शौर्य पराक्रम का प्रदर्शन भी हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर कोडरमा में एसडीओ ओम प्रकाश मंडल, एसड़ीपीओ अनिल कुमार, डीएसपी रक्तिभान सिंह समेत विभिन्न थानों के थाना प्रभारी भी पेट्रोलिंग करते दिखे।
मुख्यालय में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान भारी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात थे। कोडरमा के जलवाबद में निकाले गए जुलूस में नप अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू, जाहिद अली, उमेश राम, सूरज यादव, अनिल राम, विनोद राम, धीरज राम, अमित कुमार, संतोष कुमार, सुमित कुमार, मनीष कुमार, झुन्नी कुमार, मनोज कुमार, भोला कुमार, बबलू कुमार, बंटी कुमार, संजय पासवान, गुड्डू कुमार, ईशु कुमार, मंकू कुमार, मोनू कुमार, नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, अनिल सिंह, अमित कुमार आदि शामिल थे। वहीं विभिन्न जगहों पर जुलूस और झांकियों में विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुईं।
अखाड़ा समितियों ने झांकियों के साथ निकाला जुलूस
कोडरमा में महारामनवमी पर सुंदर झांकियों को निकाला गया। इस दौरान अखाड़ा समितियों के लोगों ने परंपरा हत्यारों लाठियां के साथ शानदार खेल का भी प्रदर्शन किया। इंदरवा परिसर से शुरू होकर जलवाबाद, नगरखारा आदि जगहों से लोग पहुंचे। डोमचांच में इस दौरान विभिन्न स्थानों से आकर्षक झांकी निकाले गए। कोडरमा में गिरिडीह रोड और लोचनपुर की आकर्षक झांकी ने लोगों को खूब प्रभावित किया।


