JAC PAPER LEAK: मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामला आरोपियों को लेकर पुलिस आज गिरिडीह जायेगी रिमानड की अवधि खत्म
-1024x614.jpg)
कोडरमा: मैट्रिक प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरिडीह से गिरफ्तार सभी 6 लोगों की रिमांड की अवधि आज समाप्त हो रही हैं । और जो जानकारी सामने आई हैं कि पुलिस ने रिमांड पर लेकर इन आरोपियों से कई राज खुलवाए हैं और इस मामले में आज फिर से कोडरमा पुलिस गिरिडीह रवाना होगी। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस हर बिंदु पर प्रश्न पत्र लीक मामले में जांच कर रही हैं और जो भी लोग इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनकी गिरफ्तारी होगी । फिलहाल पुलिस इस मामले में ज्यादा कुछ बोलने से परहेज कर रही हैं। बता दें कि जो जानकारी सामने आ रही हैं उसके अनुसार पुलिस गिरिडीह कोषागार में कोश्चन पेपर जमा करने के दौरान जो अधिकारी व मजिस्टेड थे उनके भी पूछताछ करेगी।
पुलिस सूत्रों की माने तो मामले का खुलासा लगभग हो चुका हैं और आरोपियों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया हैं लेकिन जो सबसे बड़ी बात हैं कि मामले में लापरवाही हुई हैं अगर इस मामले में जिम्मेवार लोगो ने अगर कर्तव्यों का सही से निर्वाहन किया होता तो दोषी कब के सलाखों के पीछे होते।
कोडरमा एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई हैं और अनुसंधान में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसकी जांच की जाएगी और सुसंगत कारवाई की जाएगी।


