जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा में उठाया गम्हारडीह कांड, उच्च स्तरीय जांच की मांग

जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने विधानसभा सत्र के दौरान देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह गांव निवासी संजय कुमार सिंह की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि संजय कुमार सिंह बेहोशी की हालत में एक होटल में मिले थे और इलाज के दौरान धनबाद में उनकी मौत हो गई।
गिरिडीह : जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान देवरी थाना क्षेत्र के गम्हारडीह गांव निवासी संजय कुमार सिंह की संदिग्ध मौत का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि संजय कुमार सिंह बेहोशी की हालत में एक होटल में मिले थे, जिनका इलाज के दौरान धनबाद में निधन हो गया।
विधायक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माथे में गंभीर चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई है। इसके बावजूद स्थानीय थाना द्वारा आवेदन देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने की शिकायत मिल रही है, जो न्यायसंगत नहीं है।
मंजू कुमारी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही।


