तिरंगा समर्थ, सशक्त और स्वाभिमानी भारत की पहचान: बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत का तिरंगा त्याग और बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है। आज तिरंगा सशक्त,समर्थ और स्वाभिमानी भारत की पहचान है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में तिरंगे की ताकत बढ़ी है। विश्व पटल पर तिरंगे का सम्मान बढ़ा है। आज तिरंगा विश्व समुदाय को आकर्षित कर रहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, विकास प्रीतम, आरती कुजूर, मनोज सिंह, सूर्यमणि सिंह, सुनीता सिंह, सरोज सिंह, सीमा पासवान, दीपक बंका, सुबोध सिंह गुड्डू, हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।




